अमर उजाला
Thu, 18 September 2025
तेजा सज्जा और मांचू मनोज की फिल्म ‘मिराय’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
लगभग एक हफ्ते का समय बॉक्स ऑफिस पर बिता चुकी ‘मिराय’, अभी भी करोड़ों में कमा रही है।
अब छठे दिन बुधवार को ‘मिराय’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए 4.19 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
इससे पहले मंगलवार को फिल्म की कमाई 6 करोड़ रुपए रही थी। अब बुधवार को कमाई घटी है।
इसके साथ ही कुल छह दिनों में ‘मिराय’ ने 61.19 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।
अब वीकेंड पर ‘मिराय’ के सामने ‘जॉली एलएलबी 3’ और ‘निशानची’ जैसी फिल्मों की चुनौती भी होगी।
‘मिराय’ को क्रिटिक्स की भी मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। अधिकांश ने फिल्म को वन टाइम वॉच बताया है।
बात करें ‘मिराय’ की कास्ट की तो तेजा सज्जा और मांचू मनोज के अलावा फिल्म में श्रिया सरन, जगपति बाबू और रितिका नायक प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।
WWE रेसलर रोमन रिंग्स से मिले विद्युत जामवाल, शेयर की तस्वीरें