अमर उजाला
Sat, 31 May 2025
थाईलैंड की ओपल सुचाता ने मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब जीत लिया है। ऐसा करने वालीं वो थाईलैंड की पहली सुंदरी बन गई हैं।
21 साल की ओपल ने मिस वर्ल्ड में मल्टीमीडिया अवॉर्ड भी जीता। जीत के बाद सुचाता ने कहा, 'मेरे देशवासी पिछले 72 सालों से मिस वर्ल्ड के पहले ताज का इंतजार कर रहे थे।'
साल 2024 में ओपल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में थाईलैंड की ओर से भाग ले चुकी थीं और वहां तीसरे स्थान पर रही थीं।
जीत के बाद ओपल सुचाता ने कहा, 'मैं अब और इंतजार नहीं कर सकती, मैं बस इस ताज को थाईलैंड लेकर लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं...'
भारत की नंदिनी गुप्ता प्रतियोगिता के टॉप 20 में जगह बनाकर बाहर हो गईं, जिससे भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा।
प्रतियोगिता में इथियोपिया की हसेट डिरेजे फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि पोलैंड की माजा क्लायडा ने सेकंड रनर-अप का स्थान हासिल किया।
72वें मिस वर्ल्ड के आयोजन में इस बार कुल 108 देशों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया था। इस बार मिस वर्ल्ड का आयोजन भारतीय संस्कृति की झलक के साथ किया गया।
मिस वर्ल्ड 2025 बनीं ओपल सुचाता, देखिए दिन भर की दस तस्वीरें