बॉक्स ऑफिस पर बरकरार टॉम क्रूज का जादू, बुधवार को इतनी रही ‘मिशन इम्पॉसिबल 8’ की कमाई

अमर उजाला

Thu, 29 May 2025

Image Credit : सोशल मीडिया

टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल सीरीज की आठवीं और अंतिम कड़ी ‘मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ अभी भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है।

Image Credit : यूट्यूब

अपनी रिलीज के 12 दिन बाद भी मिशन इम्पॉसिबल 8 दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है।

Image Credit : सोशल मीडिया

फिल्म ने अपने 12वें दिन बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर 2.15 करोड़ रुपए की कमाई की।

Image Credit : सोशल मीडिया

इससे पहले मंगलवार को भी फिल्म ने अच्छी कमाई की थी। 11वें दिन मंगलवार को फिल्म ने 2.5 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Image Credit : सोशल मीडिया

इस तरह से 12 दिनों में ‘मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ ने कुल 79.50 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है।

Image Credit : सोशल मीडिया

भारत में मिशन इम्पॉसिबल सीरीज की सभी फिल्मों का काफी क्रेज रहा है।

Image Credit : सोशल मीडिया

पिछली सात फिल्मों ने भारत में अच्छा प्रदर्शन किया है। अब आठवीं और आखिरी फिल्म भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

Image Credit : एक्स

‘मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ के जरिए लोगों को एक बार फिर टॉम क्रूज का एक्शन पसंद आ रहा है।

Image Credit : एक्स

'टाइगर जिंदा है' और 'पद्मावत' से नाम कमाने वाली अनुप्रिया गोयनका ने इन सीरीज में निभाया दमदार रोल

इंस्टाग्राम @anupriyagoenka
Read Now