धीरे-धीरे आगे बढ़ रही टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल 8’, अब नई फिल्मों से होगी टक्कर

अमर उजाला

Fri, 23 May 2025

Image Credit : सोशल मीडिया

टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ बॉक्स ऑफिस पर अपना एक हफ्ता पूरा करने के बाद बनी हुई है।

Image Credit : सोशल मीडिया

हालांकि, फिल्म की कमाई घट रही है, लेकिन फिल्म धीरे-धीरे अभी भी आगे बढ़ रही है।

Image Credit : सोशल मीडिया

अच्छी शुरूआत के बाद फिल्म ने इन छह दिनों में 50 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।

Image Credit : सोशल मीडिया

गुरुवार को अपनी रिलीज के छठे दिन फिल्म ने 4.74 करोड़ रुपए की कमाई की। इससे पहले बुधवार को फिल्म की कमाई 4.75 करोड़ रुपए रही थी।

Image Credit : एक्स

ऐसे में अपने पहले हफ्ते में ‘मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ ने कुल 54.49 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

Image Credit : एक्स

फिल्म की कमाई धीरे-धीरे कम हो रही है। ऐसे में इस हफ्ते नई रिलीज के बाद फिल्म के कलेक्शन में और भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Image Credit : सोशल मीडिया

आज राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ और सुनील शेट्टी की ‘केसरी वीर’ भी सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।

Image Credit : इंस्टाग्राम

‘रेड 2’ के बाद कोई बॉलीवुड फिल्म थिएटर्स में रिलीज हुई है। ऐसे में इन फिल्मों के आने के बाद अब मिशन इम्पॉसिबल 8 के सामने चुनौती और बढ़ जाएगी।

Image Credit : सोशल मीडिया

कान में दिखा उर्वशी का हॉट अवतार, बिकिनी डायमंड बैग ने खींचा सबका ध्यान

इंस्टाग्राम-@urvashirautela
Read Now