अमर उजाला
Fri, 17 April 2026
अभिनेत्री मिथिला पालकर अपनी नई रिलीज हुई फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं।
इसी के प्रमोशन के लिए उन्होंने फिल्म की कई बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं।
एक तस्वीर में वह अभिनेता अक्षय कुमार के साथ नजर आ रही हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने एक कैप्शन लिखा है।
उन्होंने लिखा 'भूत बंगला के सेट से कुछ बीटीएस तस्वीरें शेयर कर रही हूं। अब यह फिल्म आपकी है।'
फिल्म में मिथिला पालकर ने मीरा का किरदार निभाया है, जो अर्जुन (अक्षय कुमार) की बहन है।
यह फिल्म आज यानी 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
रिलीज से पहले इस फिल्म का पेड प्रिव्यू हुआ, जिसमें इसने 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन हैं। इसमें अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने 14 वर्षों के बाद एक-साथ काम किया है।
कौन हैं जर्मन मॉडल लिजलैज? विराट कोहली ने लाइक की जिनकी फोटो