अमर उजाला
Thu, 9 February 2023
काफी कम लोगों को यह पता है कि अभिषेक और ऐश के शादी वाले दिन हंगामा हुआ था
दरअसल, जान्हवी कपूर नाम की मॉडल शादी वाले दिन 'प्रतीक्षा' पहुंचीं और हंगामा किया
जान्हवी खुद को अभिषेक की पत्नी बताने लगीं
जान्हवी का कहना था कि अभिषेक ने उनसे शादी की है और वह उनके पति हैं
जान्हवी ने अभिषेक के खिलाफ जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश भी की, लेकिन सबूत न होने के कारण मामला दर्ज नहीं हुआ
जान्हवी के सभी आरोपों को अभिषेक ने सिरे से नकार दिया, लेकिन मॉडल उनके घर के सामने डटी रहीं
जान्हवी ने ऐश और अभिषेक की शादी रुकवाने के लिए अपनी कलाई की नस तक काट ली थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया
मॉडल ने ऐश्वर्या पर उनका पति छीनने का आरोप भी लगाया
बता दें कि जान्हवी अभिषेक के साथ फिल्म 'दस' के 'दस बहाने' गाने में नजर आई थीं
वायरल हुए मृणाल के ग्लैमरस एथनिक फोटोशूट