हिंदी के अलावा कई भाषाओं में अपनी आवाज का जादू दिखा चुके हैं मोहम्मद इरफान जाने-माने गायक मोहम्मद इरफान अली आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं मोहम्मद इरफान अली आज, 1 जुलाई को 40 वर्ष के हो गए हैं वह बॉलीवुड के कई गानों को अपनी शानदीर आवाज दे चुके हैं हिंदी के साथ-साथ वह कई अन्य भाषाओं में अपनी आवाज का जादू दिखा चुके हैं उन्होंने बॉलीवुड के 'बंजारा', 'जब तुम चाहो', 'दर्द दिलों के कम हो जाते' जैसे शानदार गाने गाए हैं अपनी शानदार गायकी के लिए उनकी झोली में कई अवॉर्ड गिर चुके हैं ....