मोहनलाल और ममूटी को लेकर क्यों शुरू हुआ 'आस्था' पर विवाद? जानिए पूरा मामला

अमर उजाला

Fri, 28 March 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल अपनी फिल्म 'एल2 एम्पुरान' की रिलीज से ठीक पहले विवादों में घिर गए। हालांकि, इसका उनकी फिल्म से कोई लेना देना नहीं है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @Mohanlal

दरअसल, मोहनलाल 18 मार्च को सबरीमाला मंदिर में विशेष प्रार्थना करते हुए देखे गए। इसके बाद उनकी इस यात्रा का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में वह अपने करीबी दोस्त ममूटी के लिए प्रार्थना करते और आशीर्वाद मांगते हुए नजर आए।

Image Credit : इंस्टाग्राम @Mohanlal

एक हिंदू सुपरस्टार ने अपने दूसरे धर्म के दोस्त के लिए मंदिर में प्रार्थना की, जिसके बाद एक वर्ग के लोग अभिनेता की आलोचना करने लगे और इस पर  विवाद शुरू हो गया। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @Mohanlal

मोहनलाल और ममूटी तीन दशकों से ज्यादा समय से एक-दूसरे के दोस्त हैं। दोनों ने करीब 16 फिल्मों में साथ काम किया है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @Mohanlal

हाल ही में जब 73 वर्षीय ममूटी बीमार पड़े, तो मोहनलाल ने केरल के प्रतिष्ठित हिंदू मंदिर का दौरा किया। हालांकि, उनकी यात्रा की रसीद सोशल मीडिया पर लीक हो गई और इससे आस्था को लेकर विवाद शुरू हो गया। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @mammootty

ममूटी के जन्म के नाम मुहम्मद कुट्टी पर लीक हुई रसीद ने लोगों के एक वर्ग को यह सवाल उठाने पर मजबूर कर दिया कि क्या किसी गैर हिंदू धर्म के व्यक्ति के लिए मंदिर में प्रार्थना करना सही है।

Image Credit : इंस्टाग्राम @mammootty

वहीं, ममूटी को लेकर भी लोगों ने तर्क दिया कि अगर ममूटी ने अपने दोस्त से मंदिर में उनके लिए प्रार्थना करने के लिए कहा तो उन्होंने अपने धर्म के खिलाफ काम किया।

Image Credit : इंस्टाग्राम

इस पूरे मामले पर मोहनलाल ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि अपने मित्र के लिए आशीर्वाद लेने में कुछ भी गलत है और यह पूरी तरह से उनका निजी निर्णय है, जिस पर सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं की जानी चाहिए।

Image Credit : इंस्टाग्राम @Mohanlal

सिलीगुड़ी की वादियों में एक-दूसरे में खोए कार्तिक और श्रीलीला

इंस्टाग्राम- @sreeleela14
Read Now