अमर उजाला
Sun, 27 April 2025
भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने अपनी दिलकश तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली मोनालिसा बढ़ते तापमान के बीच जलपरी बन गई हैं।
कोलकाता में अपनी छुट्टियां एंजॉय करते हुए अभिनेत्री ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
इन तस्वीरों में मोनालिसा स्वीमिंग पूल में गर्मी का आनंद लेते हुए जलपरी बनी हुई हैं।
मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में वो स्वीमिंग पूल के पास बैठी कैमरे की ओर देख रही हैं।
जबकि दूसरी तस्वीर में वो स्वीमिंग पूल में पानी के अंदर खड़े होकर कातिलाना पोज दे रही हैं।
अपनी तीसरी तस्वीर में मोनालिसा स्वीमिंग पूल में आराम से लेटी हुई गर्मियों का आनंद ले रही हैं।
इन तस्वीरों में मोनालिसा स्वीमिंग ड्रेस में ही नजर आ रही हैं। तीनों तस्वीरें कोलकाता के एक होटल के स्वीमिंग पूल की हैं।
तस्वीरों को साझा करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा है, “जलपरी बनो, तेज तैरो, क्राउन पहनो और बड़े सपने देखो।”
मोनालिसा अक्सर ही सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
निकिता ने शेयर की ‘ज्वेल थीफ’ की बीटीएस तस्वीरें, दिखाया फिल्म कैसे शूट हुई?