अमर उजाला
Mon, 2 June 2025
सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।
मोनालिसा पार्क में पहुंची हैं और नीले रंग के सलवार सूट में खूबसूरत पोज दिए हैं।
एक तस्वीर में वह अपना दुपट्टा लहराते हुए नाच रही हैं।
मोनालिसा ने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में नीले रंग का दिल बनाया है।
मोनालिसा की तस्वीरों को उनके फैंस लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा है 'तस्वीरें बहुत खूबसूरत हैं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'उफ ये कातिलाना अदाएं।'
आपको बता दें कि मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्मों के अलावा हिंदी टीवी शो में काम किया है।
उन्होंने भोजपुरी स्टार निरहुआ के साथ काम किया। इसके अलावा वह 'बिग बॉस 10' और 'नच बलिए 8' में नजर आईं।
‘कराटे किड लीजेंड्स’ को मिला वीकेंड का फायदा, अब तक कमा डाले इतने करोड़ रुपये