लाखों में सिमटी मैं अटल हूं, जानें हनुमान-गुंटूर कारम की कमाई पंकज त्रिपाठी स्टारर 'मैं अटल हूं' अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन सोमवार को फिल्म की कमाई लाखों में सिमट गई 'मैं अटल हूं' ने चौथे दिन 80 लाख की कमाई की है, इसी के साथ ही इसका कलेक्शन 6.45 करोड़ रुपये हो गया है तेजा सज्जा की 'हनुमान' कमाई के मामले में शुरुआत से ताबड़तोड़ प्रदर्शन कर रही है 11 वें दिन फिल्म ने 7.50 करोड़ की कमाई की है, अब तक इसने 139.55 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है महेश बाबू की 'गुंटूर कारम' ने 11वें दिन 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया है इसी के साथ ही फिल्म की टोटल कमाई 119.10 करोड़ रुपये हो गई है कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' ने 11वें दिन महज 23 लाख की कमाई की है इसी के साथ ही फिल्म 17.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है ....