आज भी नाचने को मजबूर कर देते हैं सोनाक्षी सिन्हा के ये गाने

अमर उजाला

Mon, 24 June 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम @aslisona

सोनाक्षी सिन्हा ने बीते कल (23 जून) अभिनेता जहीर इकबाल से शादी कर ली
 

Image Credit : इ्ंस्टाग्राम

सोनाक्षी पिछली बार संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आई थीं, अपने अभिनय के अलावा सोनाक्षी अपने डांसिंग स्किल के लिए भी जानी जाती हैं, उनके कई गाने काफी वायरल हुए थे और आज भी लोग उन्हें सुनते रहते हैं
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @aslisona

'राउडी राठौर' फिल्म के गाने 'चिंता ता चिंता चिंता' को कौन भूल सकता है, यह गाना रिलीज होते ही लोगों की जुबान पर चढ़ गया था, इसके अलावा इसके स्टेप को भी लोगों ने जमकर कॉपी किया था
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @aslisona

'टोटल धमाल' का गाना 'मुंगड़ा' भी काफी वायरल हुआ था, इस गाने को 305 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं
 
Image Credit : इंस्टाग्राम @aslisona

'ओएमजी' फिल्म का गाना 'गो गो गोविंदा' काफी पसंद किया गया था, इस गाने में सोनाक्षी सिन्हा और प्रभुदेवा थिरकते हुए नजर आए थे, इसे अभी तक 148 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @aslisona

इन सभी के अलावा 'तेरे मस्त मस्त दो नैन', 'रानी तू मैं राजा', 'सवांर लूं', 'साड़ी के फॉल सा', 'पार्टी ऑल नाइट', 'तमंचे पे डिस्को' और 'दगाबाज रे' समेत कई गाने भी खूब पसंद किए गए थे

Image Credit : इंस्टाग्राम @aslisona

विदेशी धरती पर टहलते हुए सुहाना ने दिया पोज, दोस्त नव्या नवेली ने कमेंट कर लुटाया प्यार

इंस्टाग्राम
Read Now