अमर उजाला
Sun, 6 July 2025
मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पेज पर अलग-अलग लुक्स में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं।
इन तस्वीरों के साथ मौनी ने एक कैप्शन भी लिखा, ‘हर प्यार में डूबी लड़की यही कहती है। जिस तरह तुम मुझे देखते हैं, वो बात मुझे पसंद है।’
मौनी का एक लुक बिल्कुल ट्रेडिशनल है, वह पिंक लहंगे में नजर आ रही हैं।
दूसरे लुक में मौनी ने वेस्टर्न ड्रेस पहनी है। ब्लैक-व्हाइट पैटर्न की इस ड्रेस में वह कमाल की लग रही हैं।
एक फाेटो में मौनी की कजरारी आंखें बड़ी ही खूबसूरत लग रही हैं।
मौनी की इन तस्वीरों पर फैंस ने भी रिएक्ट किया है। एक फैन ने लिखा- कौन सेनोरीटा, हमारे पास मौनी है।’ एक अन्य यूजर ने मौनी के लिए लिखा, ‘गॉर्जियस।’
मौनी के करियर फ्रंट की बात करें तो कुछ वक्त पहले वह फिल्म ‘द भूतनी’ में नजर आईं। जल्द ही वह एक फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आएंगी।
व्हाइट साड़ी में चांद सी चमकीं भाग्यश्री