अमर उजाला
Thu, 12 September 2024
हाल ही में, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और इस बार भी चुनाव में उतर रहे डोनाल्ड ट्रंप के जीवन पर बनी फिल्म 'द अप्रेंटिस' का ट्रेलर रिलीज हुआ, यह फिल्म 11 अक्तूबर को रिलीज होगी
'द अप्रेंटिस' से पहले भी कई फिल्मों में अमेरिका के अलग-अलग राष्ट्रपति की कहानी दिखाई जा चुकी है
'ऑल द प्रेसीडेंट्स मैन' वॉटरगेट स्कैंडल पर आधारित है, इसमें पत्रकार बॉब वुडवर्ड और कार्ल बर्नस्टीन द्वारा राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन के प्रशासन की अवैध गतिविधियों की पोल खोलने की कहानी दिखाई गई है
'थर्टिन डेज' में क्यूबा मिसाइल संकट के वक्त राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी और उनके सलाहकारों द्वारा परमाणु युद्ध से बचने के लिए कड़े फैसले लेने की कहानी दिखाई गई है
पीटी 109 को जून 1963 में रिलीज किया गया था, इसमें द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी नौसेना अधिकारी के रूप में जॉन एफ कैनेडी की वीरता की कहानी दिखाई गई है, इस फिल्म में उनके राष्ट्रपति बनने से पहले के जीवन की कहानी देखने को मिलती है
बेटी इनाया के साथ सोहा ने साझा कीं प्यारी तस्वीरें