इन फिल्मों के नाम पर मचा था बवाल, विरोध होने पर करना पड़ा था बदलाव
अमर उजाला
Sat, 7 September 2024
Image Credit : यूट्यूब @NadiadwalaGrandson/@yrf
बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी बन चुकी हैं, जिनके नाम के कारण उन पर भावना आहत होने का आरोप लग चुका है
Image Credit : यूट्यूब @yrf
सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कारणों से अक्सर फिल्में विवादों में घिर जाती है, आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में जिनके नाम पर बवाल मचा था और बाद में उसे बदलना पड़ा था
Image Credit : यूट्यूब @NadiadwalaGrandson
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा का नाम पहले 'सत्यनारायण की कथा' रखा गया था, इस पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा, धार्मिक विवाद खड़ा होने के चलते इसका नाम 'सत्यप्रेम की कथा' रखना पड़ा था
Image Credit : यूट्यूब @NadiadwalaGrandson
अक्षय कुमार की 'सम्राट पृथ्वीराज' का नाम पहले पृथ्वीराज था, श्री राजपूत करणी सेना ने आपत्ति जताई कि राजा पृथ्वीराज को सही सम्मान नहीं दिया गया है, जिसके बाद राजपूत समुदाय की भावनाओं का सम्मान करते हुए नाम बदलना पड़ा
Image Credit : इंस्टाग्राम @akshaykumar
अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' का नाम पहले 'लक्ष्मी बॉम्ब' था, इस नाम को हिन्दू धर्म की देवी लक्ष्मी का अपमान माना गया, विवाद खड़ा हुआ तो नाम बदलकर 'लक्ष्मी' कर दिया गया था
Image Credit : यूट्यूब @DisneyPlusHotstar_IN
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत पर कई राजपूत संगठनों ने आरोप लगाया था कि इसमें रानी पद्मावती के चरित्र और इतिहास को गलत तरीके से पेश किया गया है, कड़े विरोध प्रदर्शन के बाद फिल्म का नाम पद्मावती से बदलकर पद्मावत करना पड़ा था
Image Credit : इंस्टाग्राम @deepikapadukone
गणेश चतुर्थी पर बप्पा की भक्ति में लीन हुईं सारा अली खान