कानूनी मुसीबत में करीना कपूर, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस

अमर उजाला

Sat, 11 May 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम-@kareenakapoorkhan

अभिनेत्री करीना कपूर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर बेंच ने अभिनेत्री को एक नोटिस जारी किया है
 

Image Credit : इंस्टाग्राम
यह नोटिस 'करीना कपूर प्रेगनेंसी बाइबल' नाम की विवादित पुस्तक को लेकर दिया गया है
 
Image Credit : इंस्टाग्राम

जस्टिस जीएस आहलूवालिया की एकल पीठ ने करीना कपूर के अलावा अदिति शाह भीमजियानी, अमेजान इंडिया, जगरनाट बुक्स और अन्य को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा है

Image Credit : इंस्टाग्राम- @kareenakapoorkhan
इस मामले पर अगली सुनवाई एक जुलाई को होगी, जबलपुर सिविल लाइन निवासी क्रिस्टोफर एंथोनी ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है
 
Image Credit : इंस्टाग्राम

क्रिस्टोफर एंथोनी याचिका में 'करीना कपूर प्रेगनेंसी बाइबल' पुस्तक के जरिए ईसाई समाज की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है, याचिका के जरिए करीना कपूर पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई है

Image Credit : सोशल मीडिया
याचिका में अभिनेत्री पर आरोप लगाया है कि करीना कपूर खान ने सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की मंशा से यह किताब लिखी है, जिसका कवर पेज भी आपत्तिजनक है
Image Credit : सोशल मीडिया

बचपन की यादें और बेटों का प्यार देखकर छलके माधुरी के आंसू

इंस्टाग्राम
Read Now