अमर उजाला
Mon, 27 January 2025
बॉलीवुड में सेलिब्रिटी अपने बच्चों के अलग और हटकर नाम रखते हैं। फैंस भी अपने फेवरेट सेलिब्रिटी के बच्चों के नाम जानने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। पिछले साल नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में पूरा बॉलीवुड जमा हुआ था। इस शादी में अंबानी परिवार के ग्रैंड चिल्ड्रंस भी नजर आए। यहां हम आपको अंबानी परिवार की नई पीढ़ी के बच्चों के नाम और उनके मतलब बता रहे हैं
नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और बहू श्लोका मेहता के एक बेटा है, जिसका नाम पृथ्वी है। हम जिस ग्रह पर रहते हैं, उसका नाम ही पृथ्वी है, हमारी आकाशगंगा में अभी तक ये अकेला ग्रह है, जहां जीवन मौजूद है। ऐसे में पृथ्वी नाम जीवंत होने का प्रतीक है। वैसे पृथ्वी का मतलब भूमि यानी जमीन के रूप में भी लिया जाता है। वहीं आकाश अंबानी की बेटी का नाम वेदा है, जो हमारे वेदों के आधार पर रखा गया है। वेद ज्ञान का भंडार होते हैं, इसलिए वेदा का अर्थ भी ज्ञानी होने से है
अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी और उनके पति आंनद पीरामल के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम भगवान कृष्ण के नाम पर कृष्णा रखा गया है। वहीं बेटी का नाम आदिया शक्ति है, इसका मतलब होता है ईश्वर की ओर से दिया गया उपहार
जान्हवी की तरह पति की चंपी नहीं करना चाहती खुशी कपूर, चाहिए 'बॉम्बे गर्ल' वाली लाइफस्टाइल