67 साल के हुए ‘शक्तिमान’, जन्मदिन पर देखिए मुकेश खन्ना की कुछ अनदेखी तस्वीरें

अमर उजाला

Mon, 23 June 2025

Image Credit : सोशल मीडिया

‘भीष्म पितामह’ और ‘शक्तिमान’ जैसे किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर होने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Image Credit : सोशल मीडिया

इस मौके पर आइए देखते हैं मुकेश खन्ना की कुछ अनदेखी तस्वीरें। ये तस्वीर साल 1975 की ही। जो कि उनके जवानी के दिनों की है।

Image Credit : @Bheeshm International

मुकेश खन्ना का करियर अगर किसी से सबसे ज्यादा हिट हुआ है तो वो है उनका टीवी शो ‘शक्तिमान’। तस्वीरें शक्तिमान के सेट की हैं।

Image Credit : Bheeshm International

ये तस्वीरें किसी फिल्म सेट की हैं। जिनमें वो दिग्गज एक्टर राजकुमार और शत्रुघन सिन्हा समेत बाकी कलाकारों के साथ खड़े हुए हैं।

Image Credit : Bheeshm International

ये तस्वीर मुकेश खन्ना के शुरुआती दिनों के किसी फोटोशूट की मालूम पड़ती हैं। जिसमें वो किसी किरदार के गेटअप में पोज दे रहे हैं।

Image Credit : Bheeshm International

मुकेश खन्ना की ये तस्वीर काफी पुरानी प्रतीत होती है। इस तस्वीर में एक्टर एक बुजुर्ग के गेटअप में नजर आ रहे हैं। जो संभवत: किसी फिल्म में उनका लुक हो सकता है।

Image Credit : Bheeshm International

ये तस्वीरें फिल्म ‘सौदागर’ के सेट की हैं। इनमें मुकेश खन्ना दिलीप कुमार और राजकुमार समेत फिल्म की बाकी कास्ट के साथ दिखाई दे रहे हैं।

Image Credit : Bheeshm International

ये तस्वीर फिल्म ‘राजा’ के सेट की है। इसमें मुकेश खन्ना अपने गेटअप में नजर आ रहे हैं।

Image Credit : Bheeshm International

अपने सबसे मशहूर किरदार ‘शक्तिमान’ में मुकेश खन्ना टीवी शो के सेट पर घोड़े की सवारी करते नजर आ रहे हैं।

Image Credit : सोशल मीडिया

ये तस्वीर भी किसी फिल्म के सेट की है। इसमें मुकेश खन्ना अक्षय कुमार समेत फिल्म की बाकी कास्ट के साथ नजर आ रहे हैं।

Image Credit : Bheeshm International

शक्तिमान के अलावा अगर मुकेश खन्ना को किसी किरदार से सबसे ज्यादा पहचान मिली है तो वो है बीआर चोपड़ा के महाभारत में उनके द्वारा निभाया गया 'भीष्म पितामह' का किरदार। ये तस्वीर महाभारत के ही सेट की है।

Image Credit : सोशल मीडिया

मियामी पहुंची अनन्या पांडे, याट पर दिए खूबसूरत पोज

इंस्टाग्राम @ananyapanday
Read Now