अमर उजाला
Sat, 24 May 2025
हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता मुकुल देव का निधन हो गया है। उन्हें 'सन ऑफ सरदार', 'आर... राजकुमार', 'जय हो' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
54 साल के मुकुल देव का शुक्रवार रात निधन हुआ। उनका निधन कैसे हुआ अभी इसका पता नहीं चल पाया है।
दिल्ली में पले बढ़े मुकुल देव पंजाबी परिवार से आते हैं। उनके परिवार का ताल्लुक जालंधर से है।
मुकुल देव के पिता हरी देव पुलिस में असिस्टेंट कमिश्नर थे। पिता ने मुकुल को अफगानी संस्कृति से रुबरू कराया था।
अभिनेता ने धारावाहिक ‘मुमकिन’ से अभिनय की शुरुआत की। उन्होंने ‘फियर फैक्टर इंडिया’ का पहला सीजन होस्ट किया था।
मुकुल देव ने फिल्म ‘दस्तक’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इसमें उनके साथ सुष्मिता सेन थीं। सुष्मिता की भी ये पहली फिल्म थी।
मुकुल देव के निधन पर बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
उन्होंने लिखा 'मैं जो महसूस कर रहा हूं उसे शब्दों में बयां करना असंभव है। मुकुल एक भाई की तरह थे, एक कलाकार जिनकी गर्मजोशी और जुनून बेजोड़ था।'
उन्होंने उनकी तस्वीर पोस्ट करते हुए आगे लिखा 'बहुत जल्दी, बहुत कम उम्र में चले गए। मिस यू मेरी जान, जब तक हम फिर से नहीं मिलते।'
जानिए प्रियंका चोपड़ा की नजर में कैसा दिखता है इटली का ताओरमिना शहर, देखें तस्वीरें