अमर उजाला
Thu, 19 December 2024
दिलजीत दोसांझ अपने दिल-लुमिनाती टूर के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं
अपने भारत दौरे के दौरान वह दिल्ली, बेंगलुरु, चंडीगढ़ और हैदराबाद में शो कर चुके हैं
मुंबई में लोगों ने उनका खुलकर स्वागत किया, खासकर डब्बावालों ने
हाल ही में मुंबई के डब्बावाला और दिलजीत दोसांझ का कोलाब्रेशन देखने को मिला, सारेगामा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया
इस वीडियो में डब्बावाला का ग्रुप दिलजीत दोसांझ के स्टाइल में नजर आया
दिलजीत दोसांझ के लिए वीडियो में स्पेशल मैसेज देते हुए डब्बावाला ने कहा, "घर का खाना पहुंचाना हमारी नौकरी नहीं है, ये हमारे दिल का काम है”
आगे कहा, दिलजीत के गानों की तारीफ करते हुए डब्बावाला ने कहा, “दिलजीत पाजी आप दिल जीतने का काम करते हैं, डब्बावाला का सलाम”
धीरूभाई अंबानी स्कूल के वार्षिक समारोह में बच्चों के साथ झूमते दिखे शाहरुख