बेटे के लिए शाहरुख खान की मदद चाहती हैं विजेयता पंडित दिवगंत संगीतकार आदेश श्रीवास्तव की पत्नी विजयेता पंडित ने एक साक्षात्कार में शाहरुख खान और उनके पिता की आखिरी मुलाकात का जिक्र किया है विजेयता ने लहरें लेट्रो को दिए साक्षात्कार में कहा कि शाहरुख खान, आदेश के निधन से एक दिन पहले उनसे अस्पताल में मिले थे जहां आदेश ने शाहरुख का हाथ पकड़ते हुए अपने बेटे की ओर इशारा किया था आदेश उस वक्त कुछ कह नहीं पा रहे थे, मगर उन्होंने इशारे में ही कहा था कि उनके जाने के बाद वो (शाहरुख) बेटे का ध्यान रखें विजेयता ने मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि हमें शाहरुख की जरूरत है ताकि वो मेरे बेटे की मदद कर दें विजेयता ने ये भी कहा कि जो नंबर दिया गया था वो लग नहीं रहा है, मालूम हो कि विजेयता पंडित कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं और वो गायिका भी हैं ्