अमर उजाला
Thu, 13 March 2025
होली रंगों का त्योहार है। यह खास तौर से हिंदुओं का त्योहार है लेकिन कई मुस्लिम एक्टर और एक्ट्रेस इसे धूमधाम से मनाते हैं।
शाहरुख खान का मजहब इस्लाम है लेकिन वह होली का त्योहार धूमधाम से मनाते हैं। उनके घर पर होली की रौनक रहती है।
सलमान खान त्योहार मनाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। सलमान के परिवार के सभी लोग घर पर धूमधाम से होली खेलते और मनाते हैं।
आमिर खान की पैदाइश होली के मौके पर हुई थी। इसलिए आमिर का रिश्ता होली से जुड़ा। होली के मौके पर उनके यहां सबको रंग लगाया जाता है।
जावेद अख्तर और शबाना आज्मी के घर की होली मशहूर है। उनके बच्चे जोया अख्तर और फरहान अख्तर भी खूब होली खेलते हैं।
‘आफताब-ए-सितार’ विलायत खान को नहीं मिला उचित सम्मान, दो बार ठुकराया पद्म विभूषण