अमर उजाला
Tue, 28 May 2024
साउथ सुपरस्टार एन टी रामाराव को लोग एनटीआर के नाम से भी जानते थे, उनका पूरा नाम नन्दमूरि तारक रामाराव था
आज उनका जन्मदिवस है, उनका जन्म 28 मई 1923 में हुआ था, इस मौके पर चलिए बताते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें
एनटीआर ने 1949 में तेलुगू फिल्म 'मना देसम' से अपने करियर की शुरुआत की थी, उन्होंने तमिल और हिंदी भाषा की फिल्मों में भी काम किया
उन्होंने फिल्मों में 17 बार भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई, उन्होंने 1961 में 'सीतारमा कल्याणा' से निर्देशन की शुरुआत की और कई फिल्मों का निर्देशन किया
उन्होंने 300 फिल्मों में काम किया, कई पटकथाएं लिखीं और फिल्मों का निर्माण किया, उनके निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म 'सम्राट आशोका' थी
अभिनेता ने 20 साल की उम्र में 1943 में बसावा टाकाराम से पहली शादी की, पत्नी के निधन के बाद 1993 में 70 साल की उम्र में तेलुगु लेखिका लक्ष्मी पार्वती से शादी कर ली
उन्होंने राजनीति में भी धाक जमाई, वे पहली बार 1983 में, दूसरी बार 1985 में और तीसरी बार 1994 में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने
भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए भारत सरकार ने रामाराव को साल 1968 में पद्मश्री से सम्मानित किया, 18 जनवरी, 1996 को 72 साल की उम्र में उनका निधन हो गया
'श्रीकांत' के सामने मंडे टेस्ट में 'भैया जी' पास या फेल? जानें