अमर उजाला
Fri, 29 August 2025
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं।
1980 के दशक से लेकर आज तक नागार्जुन ने एक से बढ़कर एक यादगार किरदार निभाए हैं। उनका करियर रोमांस, एक्शन, ड्रामा और एक्सपेरिमेंटल फिल्मों से भरा पड़ा है।
इस मौके पर आइए जानते हैं उनके अब तक के करियर की 10 बड़ी फिल्मों के बारे में।
शिवा (1989)
कॉलेज पॉलिटिक्स और एक्शन ड्रामा पर आधारित ‘शिवा’ ने तेलुगु सिनेमा की परिभाषा बदल दी। यह फिल्म नागार्जुन के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई।
गितांजलि (1989)
मणिरत्नम के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा ने नागार्जुन को नए तरह के दर्शकों से जोड़ा। फिल्म की इमोशनल कहानी और नागार्जुन की संजीदा अदाकारी को खूब सराहा गया।
क्रिमिनल (1995)
महेश भट्ट के निर्देशन में बनी यह हिंदी-तेलुगु फिल्म नागार्जुन को पैन-इंडिया स्टार बनाने में मददगार साबित हुई। इसके गाने और थ्रिलर स्टोरीलाइन आज भी याद की जाती है।
अननामय्या (1997)
इस धार्मिक फिल्म में नागार्जुन ने भक्त कवि अननामाचार्य का किरदार निभाया। फिल्म ने उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिलवाया और बतौर अभिनेता उनकी इमेज को और मजबूत किया।
अजाद (2000)
अजाद’ एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसमें नागार्जुन ने अजाद नाम के युवक की भूमिका निभाई है।
मनम (2014)
यह फिल्म खास इसलिए रही क्योंकि इसमें नागार्जुन अपने बेटे नागा चैतन्य और पिता अक्किनेनी नागेश्वर राव के साथ नजर आए।
राजन्ना (2011)
आजादी की लड़ाई पर बनी इस फिल्म में नागार्जुन ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों का प्यार मिला।
शंकर दादा एमबीबीएस (2004)
चिरंजीवी की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में नागार्जुन का गेस्ट अपीयरेंस दर्शकों को खूब पसंद आया। उनका छोटा लेकिन दमदार रोल चर्चा में रहा।
खुदा गवाह (1992)
नागार्जुन ने हिंदी सिनेमा में भी अपनी छाप छोड़ी। 'खुदा गवाह' फिल्म में नागार्जुन ने इंस्पेक्टर रघुवीर सिंह का अहम किरदार निभाया था।
कुली (2025)
हाल ही में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के साथ आई फिल्म 'कुली' में नागार्जुन की भूमिका को काफी सराहा गया।
रिलीज के 35 दिन बाद भी टक्कर दे रही 'महावतार नरसिम्हा', जानें फिल्म का कलेक्शन