अमर उजाला
Mon, 13 January 2025
राणा दग्गुबाती ने सोमवार को पैन-इंडिया फिल्म ‘नागबंधम’ से विराट कर्ण का ‘रुद्र’ के रूप में पहला लुक जारी किया
सामने आए पोस्टर में विराट कर्ण रुद्र के रूप में काफी इंटेंस और बोल्ड लुक में नजर आ रहे हैं, वह घुंघराले बाल, दाढ़ी में दिखे और समुद्र में एक खतरनाक मगरमच्छ का सामना करते हैं
राणा ने पोस्टर को कैप्शन के साथ साझा किया और लिखा, ‘नागबंधम’ से विराट कर्ण का पहला लुक पेश करते हुए बहुत खुशी हो रही है, पूरी टीम को शुभकामनाएं!"
यह फिल्म भारत के प्राचीन विष्णु मंदिरों और पवित्र नागबंधम अनुष्ठान पर आधारित है, जो पद्मनाभस्वामी और पुरी जगन्नाथ मंदिरों में खजाने की खोज से प्रेरित है
फिल्म का निर्माण किशोर अन्नापुरेड्डी ने एनआईके स्टूडियो और अभिषेक पिक्चर्स के तहत किया है, फिल्म में कर्ण के साथ नाभा नतेश और ईश्वर्या मेनन मुख्य भूमिका में हैं और जगपति बाबू, जयप्रकाश और मुरली शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई है
वीकेंड पर ‘मुफासा’ की शानदार कमाई जारी, रविवार को भी कलेक्शन में हुई बढ़त