अमर उजाला
Wed, 25 June 2025
टीवी के मशहूर एक्टर नकुल मेहता इन दिनों अपनी प्रेगनेंट पत्नी के साथ खूब इंजॉय कर रहे हैं।
वह उनके साथ अच्छा वक्त बिता रहे हैं और उनका ख्याल रख रहे हैं। वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बेहतरीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
हाल ही में एक्टर नकुल मेहता ने अपनी पत्नी की दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था।
उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें साझा करते हुए बताया था कि उनके घर में नन्हा मेहमान आने वाला है।
एक तस्वीर में नकुल अपने बेटे के साथ पानी में डुबकी लगा रहे हैं।
एक दूसरी तस्वीर में उनकी पत्नी अपने बेटे के साथ पानी में हैं और बारिश का आनंद ले रही हैं।
प्रेग्नेंट पत्नी और बेटे के साथ नकुल की तस्वीरों को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
नकुल मेहता ने जानकी पारेख से साल 2012 में शादी की थी। वह दूसरी बार पिता बनने वाले हैं।
स्लीवलेस गाउन में नजर आईं सपना चौधरी, यूजर्स ने कहा- रानी