अमर उजाला
Fri, 3 January 2025
टॉलीवुड स्टार नंदमुरी बालकृष्ण की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा 'डाकू महाराज' 12 जनवरी को संक्रांति के अवसर पर रिलीज होगी
डाकू महाराज में बलैया रॉबिन हुड जैसे डाकू की भूमिका में नजर आएंगे, फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है
इससे पहले आज डाकू महाराज की टीम ने बलैया का एक शानदार '9 दिन बाकी हैं' काउंटडाउन पोस्टर जारी किया
इस खास पोस्टर में अभिनेता अपने डाकू अवतार में बेहद शानदार लग रहे हैं, उन्होंने हाथ में खुनी तलवार पकड़ी है
फिल्म का कल रिलीज हुआ गाना 'दबिडी दबिडी' भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और यूट्यूब पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है
हालांकि, गाने में उर्वशी के साथ कुछ डांस स्टेप्स को लेकर नंदमूरी बालकृष्ण को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है
खुशी-जुनैद की 'लवयापा' के पहले गाने पर सलमान-शाहरुख ने बरसाया प्यार