दक्षिण भारतीय अभिनेता नारा रोहित आज 40 साल के हो गए हैं, उनका जन्म 25 जुलाई 1984 को हुआ था
Image Credit : इंस्टाग्राम @rohithnara
नारा रोहित की पिछली फिल्म 'प्रतिनिधि 2' थी, जो टिकट खिड़की पर फ्लॉप साबित हुई, यह 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'प्रतिनिधि' का सीक्वल थी
Image Credit : इंस्टाग्राम @rohithnara
'सोलो', 'प्रतिनिधि', 'बानम', 'असुर', 'ज्यो अच्युतानंद', 'राउडी फेलो' और 'सरोचारु' उनके करियर की प्रमुख फिल्मों में शामिल हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम @rohithnara
नारा रोहित ने साल 2009 में रिलीज हुई 'बानम' से अपना डेब्यू किया था, खास बात है कि यह फिल्म निर्देशक चैतन्य दंतुलुरी की भी पहली फिल्म थी
Image Credit : इंस्टाग्राम @rohithnara
नारा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के भाई नारा राममूर्ति नायडू के बेटे हैं, उन्होंने न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से अभिनय के गुर सीखे थे, वो जल्द ही 'सुंदरकांड' फिल्म में नजर आएंगे
Image Credit : इंस्टाग्राम @rohithnara
नारा रोहित अभिनेता होने के साथ-साथ फिल्म निर्माता भी हैं, वो फिल्म प्रोडक्शन कंपनी एरन मीडिया वर्क्स के मालिक हैं