अमर उजाला
Fri, 14 February 2025
पिछले दिनों यूट्यूबर एल्विश यादव ने बिग बॉस 18 की प्रतियोगी चुम दरांग पर जातीय, नस्लीय टिप्पणी की। इसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना भी हुई।
अब इसे मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने एल्विश को तलब किया है। एल्विश को 17 फरवरी को पेश होने के लिए कहा है। एल्विश पर सख्त कार्यवाही की मांग भी की जा रही है
कुछ दिनों पहले एल्विश यादव ने अपने पॉडकास्ट में बिग बॉस 18 की प्रतियोगी रहीं चुम दरांग पर अपमानजनक बातें कह दीं। एल्विश ने चुम दरांग पर नस्लीय टिप्पणी।
एल्विश ने कहा था कि बिग बॉस विनर करण वीर मेहरा को चुम दरांग कैसे पसंद आ सकती है। चुम का नाम भी अजीब है, उसने फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में भी एक्टिंग की है। लगता है कि करण वीर मेहरा को कोविड हुआ है, जो उन्हें चुम दरांग पसंद है।
जब एल्विश की यह टिप्पणी सामने आई तो चुम दरांग ने इसे अपमानित करने वाली बात कहा। बाद में एल्विश यादव अपनी बात पर सफाई देते हुए भी नजर आए थे।
इन दिनों एल्विश यादव शो लाफ्टर शेफ में नजर आ रहे हैं। इसमें वह अपनी कॉमेडी और कुकिंग की स्किल्स दिखा रहे हैं।
फैंस को भा गई खुशी और इब्राहिम की 'नादानियां'