साजिद खान ने मुझे बुलाया और कपड़े उतारने को कहा’, ‘सीआईडी’ फेम एक्ट्रेस नवीना ने लगाया बड़ा आरोप

अमर उजाला

Sun, 27 April 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम@navina_005,@ इंस्टाग्राम@aslisajidkhan

हाल ही में एक्ट्रेस नवीना बोले ने साजिद खान पर आरोप लगाया है कि डायरेक्टर ने उसके साथ घटिया हरकत की थी। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

नवीना ने सुभोजीत घोष के यूट्यूब चैनल पर खुलासा किया कि साजिद खान ने उन्हें कपड़े उतारने को कहा था। 


 

Image Credit : इंस्टाग्राम-@navina_005

नवीना कहती हैं, ‘साजिद खान ने घर बुलाया और गलत डिमांड की। वह फिल्म ‘हे बेबी’ के लिए एक्टर कास्ट कर रहे थे। उन्होंने मुझे भी बुलाया और कहा कि कपड़े उतारकर इनरवियर में बैठ जाओ।’  


 

Image Credit : नवीना बोले

नवीना आगे बताती हैं, ‘साजिद खान ने कहा कि वह देखना चाहता है कि मैं कितनी कंफर्टेबल हूं।’  


 

Image Credit : इंस्टाग्राम-@navina_005

सीरियल ‘इश्कबाज’ की चर्चित एक्ट्रेस नवीना बोले कहती हैं, ‘एक साल बाद साजिद खान ने दोबारा मुझसे संपर्क किया। तब मैं मिसेज इंडिया में हिस्सा ले रही थी।’  

Image Credit : इंस्टाग्राम

एक्ट्रेस कहती हैं, ‘साजिद खान ने मुझे कहा कि क्या तुम एक रोल के लिए मिलने आ सकती हो। शायद इस आदमी को याद ही नहीं था कि साल भर पहले उसने मेरे साथ कैसी हरकत की थी।’ 

Image Credit : इंस्टाग्राम

नवीना बोले एक टीवी एक्ट्रेस हैं। वह कई हिट टीवी सीरियल का हिस्सा रह चुकी हैं, इसमें ‘सीआईडी’, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’, ‘बालवीर’ और ‘इश्कबाज’ शामिल हैं। 


 

Image Credit : इंस्टाग्राम

जहां तक डायरेक्टर साजिद खान की बात है तो उन पर साल 2018 में कई एक्ट्रेसेस ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, इसमें सलोनी चोपड़ा, करिश्मा उपाध्याय, सिमरन सूरी, मंदाना करीमी जैसे एक्ट्रेस शामिल रहीं।  

Image Credit : इंस्टाग्राम@aslisajidkhan

तृप्ति का बोल्ड लुक और जन्नत का दिलकश अंदाज, देखिए तस्वीरें

इंस्टाग्राम
Read Now