नव्या का हुआ आईआईएम में एडमिशन, जानें कहां से पढ़े थे बच्चन परिवार के लोग अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने आईआईएम अहमदाबाद में एडमिशन ले लिया है उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कैंपस और दोस्तों के साथ कई तस्वीरें साझा करते हुए इस बात की जानकारी साझा की इसी बीच, आइए जानते हैं कि अमिताभ बच्चन के परिवार के लोगों ने किस संस्थान से अपनी पढ़ाई-लिखाई की है नव्या की मां श्वेता ने बोस्टन यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की डिग्री ली थी, बिग बी ने किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है अभिषेक बच्चन बोस्टन यूनिवर्सिटी में बिजनेस की पढ़ाई करने गए थे, लेकिन बीच में ही छोड़ दिया था, जय बच्चन ने एफटीआईआई से पढ़ाई की है ऐश्वर्या राय ने आर्किटेक्चर की पढ़ाई के लिए रचना संसद एकेडमी ऑफ आर्किटेक्चर में दाखिला लिया था, लेकिन पढ़ाई पूरी नहीं की थी ्