बच्चों ने फिर बनाई आलिया-नवाज की जोड़ी, बिखरने से बचा परिवार

अमर उजाला

Thu, 28 March 2024

Image Credit : सोशल मीडिया

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया के बीच हुआ विवाद किसी से छिपा नहीं है, दोनों के बीच की तकरार कोर्ट तक पहुंच गई थी

Image Credit : सोशल मीडिया
खबरें आई थीं कि दोनों तलाक लेने वाले हैं, जिससे इनके फैंस चिंता में पड़ गए थे, लेकिन नई खबर यह है कि इनका परिवार बिखरने से बच गया है
 
Image Credit : सोशल मीडिया

आलिया और नवाजुद्दीन ने अपने बच्चों की खातिर अपने रिश्ते को मौका दिया है और अब दोनों अलग नहीं हो रहे, बल्कि दोनों ने साथ और शांतिपूर्ण तरीके से रहने का फैसला किया है
 

Image Credit : सोशल मीडिया

आलिया ने हाल ही में अपनी और नवाजुद्दीन की शादी की 14वीं सालगिरह मनाते हुए एक फैमिली वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद दोनों के मेल-मिलाप की खबरें सामने आने लगीं
 

Image Credit : सोशल मीडिया

अब आलिया ने खुद रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी और बताया कि अब सबकुछ सामान्य है, आलिया ने कहा, 'जब हमने दुनिया के साथ बुरी बातें शेयर कीं तो हमें अच्छी बातें भी साझा करनी चाहिए'
 

Image Credit : सोशल मीडिया

आलिया ने कहा, 'हमारे रिश्ते में जो समस्या आई, वह किसी तीसरे की वजह से थी, लेकिन अब वह गलतफहमी हमारी जिंदगी से चली गई है, हमने बच्चों की वजह से सरेंडर कर दिया है, अब जिंदगी में अलग रहने का कोई विकल्प नहीं है'
 

Image Credit : सोशल मीडिया

अदिति से पहले बॉलीवुड के इन सितारों ने रचाई गुपचुप शादी

सोशल मीडिया
Read Now