छोटे किरदारों से लेकर लीड रोल निभाने तक, इस तरह मशहूर हुए नवाजुद्दीन

अमर उजाला

Mon, 28 April 2025

Image Credit : सोशल मीडिया

नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी फिल्म 'कोस्टाओ' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 1 मई को रिलीज होने वाली है। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक कस्टम अधिकारी की भूमिका में हैं।

Image Credit : सोशल मीडिया

नवाजुद्दीन सिद्दीकी कभी फिल्मों में बहुत छोटे रोल निभाते थे लेकिन आज वह फिल्मों में अहम रोल निभा रहे हैं। आइए डालते हैं उनके फिल्मी सफर पर एक नजर।

Image Credit : सोशल मीडिया

आमिर खान की फिल्म 'सरफरोश' 1999 में रिलीज हुई। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस फिल्म से ही बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में वह एक अपराधी बने थे।

Image Credit : सोशल मीडिया


नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में एक जेबकतरे की भूमिका निभाई थी। इस छोटी सी भूमिका से नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था।

Image Credit : सोशल मीडिया

फिल्म 'न्यूयॉर्क' साल 2009 में रिलीज हुई थी। फिल्म में 9/11 के बाद अमेरिका में पैदा हुई स्थिति के बारे में दिखाया गया है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के रोल को खूब सराहा गया।

Image Credit : सोशल मीडिया

2014 में फिल्म 'किक' रिलीज हुई। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी विलेन बने थे। इस वक्त तक नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बॉलवुड में इतनी पकड़ बना ली थी कि वह सलमान के अपोजिट आने लगे थे।

Image Credit : सोशल मीडिया

रईस फिल्म 2017 में रिलीज हुई। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। फिल्म में शाहरुख के किरदार के साथ नवाजुद्दीन के किरदार की भी खूब तारीफ हुई थी।

Image Credit : सोशल मीडिया

साल 2019 आते-आते नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड का चमकता सितारा बन गए। साल 2019 में 'ठाकरे' फिल्म आई। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अहम भूमिका निभाई।

Image Credit : सोशल मीडिया

‘थामा’ की शूटिंग इस शहर में कर रही हैं रश्मिका मंदाना, खास दाेस्त को बर्थडे विश भी किया

इंस्टाग्राम @rashmika_mandanna
Read Now