अमर उजाला
Sun, 27 April 2025
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'कोस्टाओ' 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कस्टम अधिकारी की भूमिका निभाई है।
इस खबर में हम आपको नवाजुद्दीन सिद्दीकी की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के साथ काम किया है।
आमिर खान की फिल्म 'सरफरोश' साल 1999 में रिलीज हुई थी। फिल्म में आमिर खान के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी थे। फिल्म में उन्होंने अपराधी का रोल निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी कामयाब रही थी।
साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'तलाश' में एक बार फिर नवाजुद्दीन सिद्दीकी आमिर खान के साथ नजर आए। फिल्म में वह एक ठग बने थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी।
सलमान खान की फिल्म 'किक' साल 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने विलेन का किरदार निभाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।
साल 2015 में फिल्म बजरंगी भाईजान रिलीज हुई थी। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक पाकिस्तानी पत्रकार की भूमिका निभाई थी। 75 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 918.18 करोड़ रुपये कमाए थे।
साल 2017 में शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' रिलीज हुई। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पुलिस वाले की भूमिका निभाई थी। 70-90 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 300 करोड़ की कमाई की थी।
अब ये देखना होगा कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की लीड रोल वाली फिल्म 'कोस्टाओ' को दर्शक कितना पसंद करते हैं और ये बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रभाव डालेगी?
कलाकार बनने चलीं शहनाज, बोलीं- 'वाह! क्या सुकून मिला'