अमर उजाला
Mon, 8 July 2024
नीतू कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं, वे बेटी रिद्धिमा कपूर और दामाद भरत साहनी और नातिन के साथ स्विट्जरलैंड में अच्छा समय बिता रही हैं
रणबीर कपूर की बहन और बहनोई ने अभिनेत्री के जन्मदिन के जश्न के कुछ अंदरूनी वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए हैं, जो अब वायरल हो गए हैं
रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर मां नीतू कपूर के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की, ब्लैक कोट में दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रही थीं
उन्होंने लिखा- हम दोनों लड़कियां अपने प्यार और सिर्फ प्यार का मजा ले रही हैं, हैप्पी बर्थडे माय मॉमीकिंस
इसके साथ वे अगली तस्वीर में सेल्फी लेती दिखीं, साथ ही उन्होंने नीतू के केक काटने का एक वीडियो भी साझा किया
भरत साहनी ने भी यह वीडियो शेयर किया और लिखा- जन्मदिन मुबारक हो, हम हर दिन आपका जश्न मनाते हैं क्योंकि आपके जैसा कोई नहीं है, लव यू
गोल्डन लुक में चमचमातीं बॉलीवुड हसीनाएं