अमर उजाला
Thu, 8 May 2025
हाल ही में सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसे फैंस ने काफी सराहा है।
इस वीडियो में सिंगर नेहा कक्कड़ अपने पति रोहनप्रीत और भाई टोनी कक्कड़ के साथ अपने ड्राइवर को सरप्राइज देने पहुंचीं।
वीडियो में दिख रहा है कि नेहा, रोहनप्रीत और टोनी, अपने ड्राइवर की शादी में पहुंचे हैं।
इस वीडियो में नेहा कक्कड़ ड्राइवर की वाइफ को गिफ्ट भी देती हैं। साथ ही परिवार वालों के साथ डांस भी करती हैं।
जहां नेहा के फैंस ने इस वीडियो को सराहा है। वहीं कई यूजर्स का कहना है कि नेहा को कितना भी ट्रोल कर लो, वह दिल की काफी अच्छी है।
नेहा कक्कड़ के करियर फ्रंट की बात करें तो वह फिल्मों में कई सालों से प्लेबैक सिंगिंग कर रही हैं। कई हिट गाने गा चुकी हैं।
हाल ही में उनका एक सिंगल सॉन्ग 'मून कॉलिंग' रिलीज हुआ था।
ओटीटी पर आ रहा ‘द डिप्लोमेट’, जानें कब और कहां देख सकेंगे जॉन अब्राहम की फिल्म