अमर उजाला
Sun, 30 March 2025
हाल ही में नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में गायिका मां दुर्गा की भक्ति में लीन दिखाई पड़ी रही हैं।
आज से नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। इस पर नेहा ने मां दुर्गा और भगवान गणेश के सामने हाथ जोड़े हुए तस्वीर पोस्ट की है।
इसके कैप्शन में नेहा कक्कड़ ने लिखा कि वह सौभाग्यशाली हैं क्योंकि उनके ऊपर मां दुर्गा का आशीर्वाद है। साथ ही सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
नेहा कक्कड़ इस समय अपने मेलबर्न कान्सर्ट को लेकर विवादों में घिरी हुईं हैं।
फैंस द्वारा गायिका को ट्रोल किए जाने पर नेहा ने इसका कारण बताया था, लेकिन बाद में आयोजक कंपनी ने गायिका के बयान को झूठा करार कर दिया था।
हालांकि, आयोजक कंपनी के बयान के बाद नेहा कक्कड़ ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
भोजपुरी स्टार मोनालिसा ने शेयर कीं दिलकश तस्वीरें, यूजर बोले मेरे दिल की रानी