अमर उजाला
Mon, 2 June 2025
अभिनेत्री और मॉडल नेहा मलिक ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं।
इन तस्वीरों को अभिनेत्री ने फ्रांस में पेरिस स्थित एफिल टावर से शेयर कीं हैं। कान फिल्म फेस्टिवल खत्म होने के बाद से आए दिन एक्ट्रेस फ्रांस की तस्वीरें साझा कर रही हैं।
साझा की गईं तस्वीरों में एक्ट्रेस सी ब्लू कलर की फुल स्लीव वन पीस ड्रेस पहने नजर आ रही हैं।
अभिनेत्री ने सारी तस्वीरें रात के समय की साझा की हैं, जिसमें बैकग्राउंड में सुंदर लाइटिंग के साथ एफिल टावर बेहद खूबसूरत लग रहा है।
एक्ट्रेस तस्वीरों में अलग-अलग पोज में फोटोज क्लिक कराती दिख रही हैं।
इस तस्वीर में अभिनेत्री इठलाती हुईं दिख रही हैं। वहीं, उनके कानों में सिल्वर कलर की इयरिंग उनके लुक को और निखारने का काम कर रहा है।
वहीं शेयर की गई इस तस्वीर में नेहा मलिक एफिल टावर की ओर चेहरा करके पोज दे रही हैं।
इस तस्वीर में अभिनेत्री की अदाएं देख फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा कि उनके पास शब्द नहीं हैं। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कहा कि क्या खूबसूरती है।
बिकनी में स्वीमिंग पूल के किनारे नजर आईं मलाइका अरोड़ा, कुर्सी पर किया योग