अमर उजाला
Thu, 31 July 2025
भोजपुरी अभनेत्री नेहा मलिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
साझा की गई तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने आगामी सॉन्ग की शूटिंग करती दिख रही हैं, जिसके बिहाइंड द सीन को उन्होंने शेयर किया है।
नेहा मलिक एक्टर-सिंगर और पॉलिटिशियन रवि किशन द्वारा गाए गए गाने में नजर आने वाली हैं।
तस्वीरों में एक्ट्रेस ब्लू कलर का ड्रेस पहने नजर आ रही हैं और उन्हें ग्रीन कलर की कार में बैठे हुए देखा जा सकता है।
चारों तरफ लगे कैमरे में अभिनेत्री गाने की शूटिंग करती नजर आ रही हैं।
ज्यादातर तस्वीरों में एक्ट्रेस का शूटिंग सेट पर अलग-अलग अंदाज दिख रहा है।
इस तस्वीर की बात करें, तो इसमें अभिनेत्री उसी ड्रेस में आउटडोर फोटोशूट करवाती नजर आ रही हैं।
ये तस्वीरें पंजाब फिल्म सिटी की हैं, जिसे एक्ट्रेस ने अपने लोकेशन में सेट कर बताया है।
कुछ तस्वीरों में अभिनेत्री अपनी मां संग शूटिंग सेट पर दिखाई दे रही हैं।
तस्वीरों को यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर किए जीवन के बिताए हुए पल, देखें तस्वीरें