अमर उजाला
Mon, 23 June 2025
भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
इस समय अभिनेत्री स्विट्जरलैंड में छुट्टियां एंजाय कर रही हैं।
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं हैं, जिसमें वो स्विट्जरलैंड के इंटरलेकेन शहर में रेल सफर का आनंद लेती दिख रही हैं।
इस तस्वीर की बात करें, तो इसमें अभिनेत्री ट्रेन के अंदर मौजूद हैं। इसमें नेहा मलिक ने ब्लू जींस के साथ व्हाइट टॉप पहन रखा है, जिसके ऊपर लाइट पिंक कलर की शर्ट डाल रखी है।
वहीं इस तस्वीर में वह गेट पर खड़ी होकर विक्ट्री साइन बनाती दिख रही हैं।
सभी तस्वीरों में अभिनेत्री अलग-अलग अंदाज में फोटोज क्लिक कराती दिख रही हैं, जिसे यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं।
एक तस्वीर में वह सफर करते हुए बाहर की खूबसूरती को निहारते हुए दिख रही हैं।
इसके अलावा इस तस्वीर में वह अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने कैप्शन में सवाल किया कि वह अब किस ट्रीप पर जा रही हैं।
इन तस्वीरों को देख नेटिजंस प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि वो बिल्कुल महारानी की तरह लग रही हैं। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कहा कि शानदार ड्रेस।
‘सितारे जमीन पर’ के लिए अच्छा बीता संडे, फिल्म की कमाई में आई बंपर उछाल