अमर उजाला
Thu, 26 June 2025
भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं।
अभिनेत्री इस समय स्विट्जरलैंड में वेकेशन मना रही हैं। वहीं से एक्ट्रेस ने तस्वीरें साझा की हैं।
इन तस्वीरों में अभिनेत्री बर्फ के बीच एंजाय करती दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने पिंक और स्काई ब्लू कलर की साड़ी पहन रखी है।
इतने कड़ाके की ठंड में भी अभिनेत्री साड़ी में अलग-अलग अंदाज में तस्वीरें क्लिक कराती दिख रही हैं।
इस तस्वीर की बात करें तो, इसमें नेहा मलिक बर्फ से खेलती हुईं नजर आ रही हैं।
अभिनेत्री अपनी मां के साथ इस वेकेशन का मजा ले रही हैं। इस पोस्ट में उन्होंने मां के साथ भी तस्वीरें क्लिक कराई हैं।
इस पोस्ट को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, ‘दुर्भाग्य से मैं बर्फ का अनुभव करने के लिए कश्मीर कभी नहीं गई, लेकिन जंगफ्राउजोच, स्विट्जरलैंड ने मुझे वह जादू दिया और साड़ी में। यह शानदार रहा।’
एक्ट्रेस की सभी तस्वीरों को यूजर्स खूब पंसद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि तबाही। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कहा कि इतनी ठंड में हॉट लुक।
100 करोड़ पर आमिर की फिल्म की निगाहें, धीरे-धीरे आगे बढ़ रही ‘सितारे जमीन पर’