अमर उजाला
Fri, 30 May 2025
अभिनेत्री और मॉडल नेहा मलिक ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं।
शेयर की गई तस्वीरों में एक्ट्रेस व्हाइट कलर की ऑफ शोल्डर वन पीस ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री अलग-अलग अंदाज में पोज देती हुई दिख रही हैं।
साझा की गई तस्वीरें एक्ट्रेस ने कान फिल्म फेस्टिवल से शेयर किया है।
यही नहीं अभिनेत्री ने एक तस्वीर फिल्म निर्माता करण जौहर के साथ शेयर की हैं, जिसमें करण भी व्हाइट कलर की शर्ट-पैंट पहने दिख रहे हैं।
अभिनेत्री ने खुद की जो भी तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वो ज्यादातर में सीढ़ियों पर खड़ी होकर पोज देती नजर आ रही हैं।
इस तस्वीर में अभिनेत्री सीढ़ियों की रीलिंग पकड़कर पोज देते हुए फोटो क्लिक करा रही हैं।
इसके अलावा आपको बताते चलें कि आजकल अभिनेत्री कान फिल्म फेस्टिवल की तस्वीरें ज्यादा शेयर कर रही हैं।
अभिनेत्री ने इस बार 78वें कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया था। इसमें वह भावुक भी हो गई थी।
‘बाबूराव’ से लेकर ‘मामा ठाकुर’ तक, परेशव रावल के 10 यादगार किरदार