अमर उजाला
Sat, 20 September 2025
नील नितिन मुकेश ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की तस्वीरें शेयर की हैं।
आज उनकी बेटी का सातवां जन्मदिन है। ऐसे में अभिनेता ने उन्हें बधाई दी है।
बेटी नूरवी नील मुकेश की तस्वीरें शेयर करते हुए नील नितिन मुकेश ने एक पोस्ट लिखी है।
उन्होंने लिखा है 'इस दुनिया में मैं सबसे ज्यादा तुम्हें प्यार करता हूं। सातवें जन्मदिन पर बधाई।'
नील की पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट किया है। ज्यादातर ने उनकी बेटी को बधाई दी है।
नील नितिन मुकेश ने 2017 में रुक्मिणी सहाय से शादी की थी।
उन्होंने 20 सितंबर 2018 को अपनी बेटी नूरवी का स्वागत किया।
नील नितिन मुकेश को आखिरी बार फिल्म 'एक चतुर नार (2025)' में देखा गया।
बॉक्स ऑफिस पर ‘निशानची’ की खराब शुरुआत, पहले दिन ही फुस्स हुई अनुराग कश्यप की फिल्म