अमर उजाला
Wed, 22 January 2025
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं, पहले वह अपनी फिल्म 'डाकू महाराज' के गाने के लिए ट्रोल हुईं
फिर सैफ पर हुए हमले पर दी प्रतिक्रिया के लिए और अब एक और बयान के चलते ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है
हाल ही में अभिनेत्री ने खुद को 105 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली आउटसाइडर अभिनेत्री बताया
इस सफलता पर उर्वशी खुद को संभाल नहीं पा रही हैं, उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि 105 करोड़ क्लब में इतनी जल्दी एंटर करने वाली वह पहली आउटसाइडर अभिनेत्री बन गई हैं
उर्वशी की खुद के लिए की गई तारीफ को यूजर्स पचा नहीं पाए और सोशल मीडिया पर उन्हें एक बार फिर ट्रोल कर दिया
अभिनेत्री के वीडियो और पोस्ट पर यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट किए, एक यूजर ने लिखा, "आप सब कुछ फर्स्ट हो मैम", दूसरे ने लिखा, "बॉलीवुड की नींव आपने ही रखी थी", एक अन्य ने लिखा, "ये अपनी फेवरेट हैं"
इससे पहले उर्वशी ने सैफ अली खान पर हुए हमले पर रिएक्शन दिया था और अपनी महंगी घड़ी फ्लॉन्ट करने लगीं, जिसे लेकर उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था
इस मामले में शाहरुख खान को पछाड़ आगे निकलीं जन्नत जुबैर