अमर उजाला
Wed, 26 March 2025
हाल ही में नानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द पैराडाइज' का नया पोस्टर सामने आया है, जिसमें अभिनेता के लुक ने बवाल मचा दिया है।
रिलीज के ठीक एक साल पहले निर्माताओं ने इसके पोस्टर को रिलीज करके फैंस में खलबली मचा दी है।
पोस्टर में नानी रफ और इंटेस लुक में नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने एक बंदूक लिया हुआ है।
फिल्म का निर्देशन श्रीकांत ओडेला कर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार ये कहा जा रहा है कि मोहन बाबू इसमें खलनायक की भूमिका अदा करेंगे।
एसएलवी सिनेमा के बैनर तले इसका निर्माण हो रहा है। सुधाकर चेरुकुरी द्वारा निर्मित, द पैराडाइज को अंग्रेजी और स्पेनिश संस्करणों सहित वैश्विक सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
इसके अलावा फिल्म के संगीत की बात करें तो इसे अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।
संभावना सेठ ने सुनाई जीवन से जुड़ीं दर्दनाक दास्तां, हुईं भावुक