अमर उजाला
Mon, 21 July 2025
सोनाक्षी सिन्हा और परेश रावल की अदाकारी वाली फिल्म 'निकिता रॉय' 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
कुश एस सिन्हा के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा नहीं दिखा सकी है।
ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 22 लाख रुपये का कलेक्शन किया था।
दूसरे दिन फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला और इसने 24 लाख रुपये का कारोबार किया।
तीसने दिन यानी रविवार को भी फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला और इसने 40 लाख रुपये का कारोबार कर लिया।
इस तरह से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 86 लाख रुपये का कारोबार कर लिया है।
शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे कुश सिन्हा ने इस फिल्म से बॉलीवुड में निर्देशक के तौर पर डेब्यू किया है।
फिल्म की कहानी उस महिला पर आधारित है जो अपने भाई की मौत की वजह ढूंढती है।
मलाइका अरोड़ा के बिकनी फोटोज देख उड़ जाएंगे होश