अमर उजाला
Sun, 20 July 2025
फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन यानी कि शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 24 लाख रुपये कमाए।
वहीं फिल्म ने ओपनिंग डे पर 22 लाख रुपये से शुरुआत की थी।
अभी तक दो दिनों में 'निकिता रॉय' ने बॉक्स ऑफिस पर मात्र 46 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। यह दिखाता है कि फिल्म की हालत बहुत खराब है।
कुश सिन्हा ने 'निकिता रॉय' फिल्म का निर्देशन किया है, जो डायरेक्शन करियर उनकी डेब्यू फिल्म है।
इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में हैं। अभिनेत्री के अलावा फिल्म में परेश रावल, अर्जुन रामपाल और सुहैल नय्यर जैसे कलाकार भी मौजूद हैं।
फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह निकिता रॉय के किरदार के आस-पास घूमती है, जो अपने भाई की मौत के पीछे के रहस्य का पता लगाने का प्रयास करती है।
दो दिनों में भी एक करोड़ की कमाई नहीं कर पाई ‘तन्वी द ग्रेट’, जानें शनिवार का कलेक्शन