अमर उजाला
Sat, 20 September 2025
निर्देशक अनुराग कश्यप एक नई फिल्म लेकर आए हैं ‘निशानची’।
इस फिल्म में काफी हद तक उनकी आइकॉनिक फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ की झलक देखने को मिल रही है।
अब फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि यह फिल्म लोगों को प्रभावित करने में सफल नहीं हो सकी है।
‘निशानची’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 25 लाख रुपए की कमाई की है।
इसे एक खराब शुरुआत कहा जाएगा। क्योंकि इस फिल्म के लिए अनुराग कश्यप ने काफी प्रमोशन भी किया था।
कानपुर की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में ऐश्वर्य ठाकरे और वेदिका पिंटो प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं।
ऐश्वर्य ने फिल्म से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की है। वो बाला साहेब ठाकरे के पोते हैं।
फिल्म के अन्य कलाकारों में कुमुद मिश्रा, मोनिका पंवार और जीशान अय्यूब शामिल हैं।
'जॉली एलएलबी 3' की हुई अच्छी शुरुआत, जानें पहले दिन का कलेक्शन