अमर उजाला
Mon, 22 September 2025
अनुराग कश्यप की फिल्म ‘निशानची’ सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक दर्शक नहीं बटोर पा रही है।
इस फिल्म के जरिए अनुराग ने फिर से गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी फिल्म लाने की कोशिश की।
लेकिन समीक्षकों की अच्छी प्रतिक्रिया के बावजूद फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को नहीं खींच पा रही है।
बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती तीन दिन बीत जाने के बावजूद फिल्म अब तक कुल 1 करोड़ का भी कलेक्शन नहीं कर पाई है।
रविवार को छुट्टी वाले दिन भी ‘निशानची’ बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 26 लाख रुपए की ही कमाई कर पाई है।
शुरुआती तीन दिनों में से एक भी दिन ‘निशानची’ की कमाई 50 लाख रुपए तक भी नहीं पहुंची है।
25 लाख रुपए के साथ अपनी शुरुआत करने वाली ‘निशानची’ ने शनिवार को 39 लाख और रविवार को सिर्फ 26 लाख रुपए की कमाई की।
इस तरह से शुरुआती तीन दिनों में ‘निशानची’ का कुल कलेक्शन 90 लाख रुपए तक ही पहुंच पाया है।
तीन दिन में 50 करोड़ के पार पहुंची 'जॉली एलएलबी 3', जानें फिल्म का अब तक का कलेक्शन