इस निर्देशक ने पहली बार शुरू की फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग, जानिए कौन सी फिल्म में गाया गया पहला गाना

अमर उजाला

Mon, 14 April 2025

Image Credit : एक्स @cinestaan

नितिन बोस भारतीय सिनेमा के बड़े फिल्म निर्देशकों में शुमार हैं। उन्होंने बंगाली और हिंदी सिनेमा में अतुलनीय योगदान दिया है। आज उनकी पुण्यतिथि है।
 

Image Credit : एक्स @cinestaan

उनका जन्म 26 अप्रैल 1897 में कोलकाता में हुआ था। अपने करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने थिएटर में काम किया।

Image Credit : एक्स @cinestaan

नितिन बोस को फोटोग्राफी में भी दिलचस्पी थी। उनके पिता भी एक फोटोग्राफर थे। उन्होंने अपने पिता से ही इसके गुण सिखे।

Image Credit : एक्स @cinestaan

नितिन बोस ने अपनी फिल्म से भारत में प्लेबैक सिंगिंग की शुरुआत की। उनकी बंगाली फिल्म 'भाग्य चक्र' में पहली बार गाने डाले गए। यह फिल्म  1935 में रिलीज हुई थी।

Image Credit : एक्स @cinestaan

उनकी इस फिल्म को 'धूप-छांव' के नाम से हिंदी में भी रिलीज किया गया। 

Image Credit : एक्स @cinestaan

उनकी फिल्म भाग्य चक्र में पहली बार गायक केसी डे, पारुल घोष और शुप्रभा सरकार  ने गाना गाया।

Image Credit : एक्स @cinestaan

इसके अलावा उन्होंने दुश्मन, मिलन, दीदार, गंगा-जमुना और कठपुतली जैसी कई फिल्मों में काम किया।

Image Credit : एक्स @cinestaan

निर्देशक को साल 1977 में दादा साहेब फाल्के सम्मान से भी नवाजा गया। 

Image Credit : एक्स @cinestaan

क्रॉप टॉप में मोनालिसा ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

इंस्टाग्राम @aslimonalisa
Read Now